Wednesday, June 3, 2020

पीपुल्स एलायन्स ने गरीब लड़की की शादी की जिम्मेदारी लेकर परिवार के चहरे पर लाया मुस्कान

पीपुल्स एलायन्स ने गरीब लड़की की शादी में खाने-पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी लिया
सग़ीर ए ख़ाकसार
सिद्धार्थनगर:-पीपुल्स एलायंस ने मानवता की एक और मिसाल पेश की है।गरीब बिटिया की शादी में मदद करके बाप के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ साथ गरीब घर की बच्ची के घर को भी आबाद कर दिया ।बिटिया और उसके बाप ने इस नेक काम के लिए पीपुल्स टीम को दुआएँ दी और शुक्रिया भी अदा किया।
पीपुल्स एलायंस की टीम लॉक डाउन में प्रवासी मज़दूरों मज़दूरों को लगातार राहत सामग्री बांट रही है।ज़रूरत मंदों की मदद में जुटी है। जिले के  डुमरियागंज क्षेत्र के शेखुयां गांव में पीपुल्स एलायन्स संगठन ने गरीब लड़की की शादी में खाने-पीने की व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी लिया।लॉकडाउन के चलते लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक होने के नाते शादी करने में सक्षम नहीं थे।लड़की के पिता समसुद्दीन ने पीपुल्स एलायन्स से मदद के लिए कहा, जिसपर पीपुल्स एलायन्स ने उनकी जरूरत को देखते हुए खाने-पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी लिया।

ऐसे में पीपुल्स एलायन्स ने लड़की के पिता के आर्थिक स्थिति खराब और शादी के इंतेजाम न कर पाने को देखते हुए।गरीब लड़की के शादी कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिए।लड़की के शादी में मदद के लिए शाहरुख अहमद, अज़ीमुश्शान फ़ारूक़ी मौजूद रहे।

पीपुल्स एलायन्स पूरे प्रदेश से सक्रिय भूमिका से काम कर रहा है।कोरोना महामारी में लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही गरीब, मजदूर, वंचित समाज और जरूरतमंद को राहत खाद्य सामग्री, मास्क, सेनिटाइजर और आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।प्रदेश के बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों के मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।महानगरों से प्रवासी मजदूरों के आने पर पीपुल्स एलायन्स ने 'प्रवासी मजदूर सहायता क्रेंद' बनाकर मजदूरों के खाने-पीने और आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी लगातार कर रहा है।

Tuesday, June 2, 2020

मैं मुसलमान हूं , मै प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री नही बन सकता। क्योकि मेरी तादाद कम है और जातिवाद ज्यादा। लेकिन मैं कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, कमिश्नर, एसपी, डीएसपी तो बन ही सकता हूँ

लेकिन मै #निकम्मा हूं !!
मुझ से घंटो पढ़ाई नही होती, अगर मैं पढ़ने लग गया तो चौराहों की रौनकें ख़त्म हो जाएगी , जो मैं होने नही दूंगा ,
मैं पढ़ गया तो गुटखा, ताश पत्तियां छूट जाएगी जो की मैं छोड़ना नही चाहता!
मैं पढ़ गया तो मुहल्ले की रौनक कम हो जाएगी , दिन भर आवारा गर्दी इन्ही मुहल्ले में ही तो करता हूँ मैं।
हाँ काम नही है मेरे पास , लेकिन क्या फ़र्क़ पढता है। अल्लाह दो वक़्त की रोटी तो खिला ही देता है ना??

हां मैं #मुसलमान हूँ , और पैदा होते है एक सील ठप्पा लग गया था मेरी तशरीफ़ पर कि मै पंचर की दूकान खोलूंगा या हाथो में पाने पकड़ कर गाड़ियां सुधारूँगा , या बहुत ज्यादा हुआ तो दूसरों की गाड़ियां चलाऊंगा।।
हां मै मुसलमान हूँ , अपने भाइयो की टांग खिंचाई मेरा अहम काम है।।

आखिर मैं क्यों नही पढा ?? या मैं क्यों नही पढ़ पाया?
ये सवाल हो सकता है! लेकिन मैं अनपढ़ हूं इसमें शक नही!

हां मैं मुसलमान हूं , और हिंदुस्तान में 30 करोड़ हुँ , लेकिन मैं ज्यादातर अनपढ़ , गरीब गन्दी बस्तियों में ही हूं , इसका दोष मैं दुसरो पर मंढता हूं।। मै चाहता हूँ कि मेरे घर आंगन की झाड़ू लगाने भी सरकार आये।।

मैं मुसलमान हूं , घर के सामने अतिक्रमण करना भी मेरा अहम काम है।मैं पंद्रह फिट की रोड को आठ फिट की करने में भी माहिर हुँ।।फिर उस आठ फिट की रोड़ पर रिक्शा खडा करना भी मेरा अधिकार है।। हाँ मैं मुसलमान हूँ।। जिसका धर्म 'पाकी आधा ईमान', 'तालीम अहम बुनियाद है' मानने वाला है लेकिन मैं इस पर कभी अमल नही करता

मैं हमेशा #सउदी_अरब_दुबई जैसे देशों की दुहाई देकर अपनी बढ़ाई करता हूँ , लेकिन मैने हिंदस्तान में खुद पर कभी कोई सुधार नही किया , न मै सुधरना चाहता हूँ।।
हाँ मै मुसलमान हूं , मैं अनपढ़ हूँ , क्यों की माँ-बाप ने बचपन से ही गैरेज पर नौकरी लगाया और मैं गरीब घर से हुँ।।

बेहतर तालीम देने के लिए माँ-बाप के पास रुपया नही है। और मेरी कौम तालीम से ज्यादा लंगर को तवज्जोह देती है, वो खिलाने मात्र को सवाब समझती है।

मैं #मुसलमान हूं , मै खूब गालियां देता हूं, मै रिक्शा चलाता हूं, दूध बेचता हूं वेल्डिंग करता हूं।। मैं गैरेज पर गाड़िया सुधारता हु , मैं चौराहे पर बैठ कर सिगरेट पीता हूं , गांजा पीता हूं , ताश पत्ते खेलता हूं , क्योंकी मैं अनपढ़ हूं।।
और मैं अनपढ़ सिर्फ दो वजह से हूं।।
एक–माँ-बाप की लापरवाही, दूसरा–कौम के जिम्मदारो की लापरवाही।।
माँ-बाप मजबूर थे, लेकिन मेरी कौम मजबूर न थी, ना है! मैने आंखो से देखा है लाखो रुपयों के लंगर कराते हुए , मैने आँखों से देखा है लाखों रुपए कव्वाली पर उड़ाते हुए , मैने आँखों से देखा है बेइंतहा फ़िज़ूल खर्च करते हुए।।

काश!! मेरे माँ-बाप या मेरी कौम मेरी तालीम की फ़िक़्र मंद होती तो आज मै प्रधान मंत्री या मंत्री न सही ,  लेकिन मैं आज क्लेक्टर, एडीएम, कमिश्नर जैसे बड़े पदों पर होता।। बिना वोट पाये भी लाल बत्ती में होता, या कम से कम मैं डॉक्टर, इंजिनियर, आर्किटेक्चर, या एक अच्छा बिजनेस मैन तो होता ही।। लेकिन बचपन से मन में एक वहम घर कर गया है, "कि मियां तुम मुसलमान हो और मुसलमानो को यहाँ नौकरी आसानी से नही मिलती"!!
#मेरे_भाइयों_आधी_रोटी_खाओ!!
#बच्चों_को_जरूर_पढ़ाओ!!

लेख को  शेयर ज़रूर करें!!✍️

Monday, June 1, 2020

जिला-अध्यक्ष किया मनोनीत

भारतीय अनुसूचित जनजागृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने संगठन में युवा प्रकोष्ठ में शामली जनपद का जिला अध्यक्ष प्रमोद कश्यप पुत्र श्री पेरू सिंह कश्यप निवासी माजरा रोड जनपद शामली को मनोनीत किया है और जिला महासचिव परविंदर कुमार पुत्र श्री महेंद्र वाल्मीकि निवासी ग्राम छोटा कुडाना जनपद शामली और शामली विधानसभा प्रभारी अनीस अंसारी पुत्र मोहम्मद इदरीश मोहल्ला पंसारी आन जनपद शामली नगर अध्यक्ष मोहम्मद आबिद पुत्र मोहम्मद बशीर मोहल्ला पंसारी आन जनपद शामली को मनोनीत किया है इनसे आशा व्यक्त किए हैं दलित समाज पिछड़ा गरीब वर्गों के हितों के लिए संगठन द्वारा चले संघर्ष में प्रयास करेंगे और युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और जन गरीब समाज के विकास के लिए प्रयास करेंगे संगठन में इन सभी साथियों के मनोनीत होने पर संगठन के पदाधिकारी गण राष्ट्रीय सचिव रामस्वरूप बाल्मीकि पूर्व सभासद प्रदेश अध्यक्ष वर्गिस झंझोट मेन कमेटी जिला अध्यक्ष विनोद सेन मेघ लान नंदू प्रसाद बाल्मीकि जिला संयोजक आदि ने फोन पर हार्दिक शुभकामनाएं वह बधाई दी और सभी साथियों ने आशा व्यक्त की कि इन सभी के  आने से संगठन में मजबूती मिलेगी  भवदीय अरविंद झंझोट 94 57 77 16 39

संकटकाल लगभग 3 महीने होने को है अभी तक सरकार द्वारा गरीब मजदूरों को गरीब परिवारों को मध्यम वर्ग के परिवारों किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद उनके खातों में ने भिजवाई गई है

 भारतीय अनुसूचित जनजागृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने अपने एक प्रेस बयान में कहा है कि करो ना संकटकाल लगभग 3 महीने होने को है अभी तक सरकार द्वारा गरीब मजदूरों को गरीब परिवारों को मध्यम वर्ग के परिवारों किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद उनके खातों में ने भिजवाई गई है जबकि सरकार से गरीब मजदूर परिवार वह मध्यम वर्ग के परिवार के लोग सरकार की ओर एक आस भरी निगाहें लगाए बैठे हैं कि कब सरकार की ओर से कुछ मदद मिले गी इस करो ना संकट काल में जहां मजदूर वर्ग का काम ठप हुआ है मध्यम वर्ग के लोगों का भी काम बंद होने की वजह से अधिकतर गरीब वर्ग के लोगों ने बड़ी विकट समस्याओं का सामना करके यह समय पूरा किया है आज देश में गरीब कमजोर वर्ग वे मध्यमवर्ग आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहा है और सरकार ने जो मजदूर तबके के लोगों के खाते में ₹1000 भिजवाए जाने की घोषणा की थी वह भी पैसा उनके खातों में अभी तक नहीं पहुंचा है और यह धनराशि सरकार द्वारा जो घोषित की गई थी यह बहुत कम है इसे बढ़ाई जाए और हम अपने संगठन की ओर से माननीय प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं देश में गरीब मजदूर वर्ग वह मध्यमवर्ग के परिवारों को लोक डाउन का प्रतिमाह का उनके नुकसान की भरपाई हेतु ₹10000 प्रति माह के हिसाब से उनके खातों में भिजवाया जाए और माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जो व्यापारियों के लिए और बेरोजगार लोगों के लिए जो ऋण की योजना बनाई है उसमें ज्यादातर लोगों को पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को 100000 से लेकर 500000 तक ऋण दिलाए जाएं जैसे बड़े व्यापारियों के लिए के ई करोड रुपए के ऋण स्वीकृत किए जा रहे हैं गरीब लोगों को बैंकों द्वारा  ₹50000 का भी ऋण नहीं दिया जाता है इसलिए ज्यादातर गरीब बेरोजगारों को शिक्षित बेरोजगारों को अशिक्षित  बेरोजगारों को 100000 से लेकर 500000 तक के ऋण दिलाई जाए जिससे यह गरीब बेरोजगार लोग भी अपना व्यवसाय शुरू करके आगे बढ़ सके इस कोरोना संकटकाल में बेरोजगारी बढ़ी है इस बेरोजगारी को दूर करने के लिए हर प्रदेश में सरकारी उद्योग स्थापित कर उसमें बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है भवदीय अरविंद झंझोट 94 57 77 16 39

उत्तर प्रदेश के टूंडला में संस्था आप और हम ,द्वारा रोटी बैंक राहत सेवा,के तहत , वैश्विक महामारी, बाहरी रुके लोगों को 350, डिब्बे भोजन के दिए जिसमें आखरी लॉक डाउन में गरीबों को बेसन के दो दो लड्डू , पूड़ी सब्जी के साथ अचार के पाउच का भी आनंद दिलाया

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद तहसील टूंडला में दिनांक 30/5/20  को संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में  निरंतर 1 अप्रैल से ,रोटी बैंक राहत , सेवा  के तहत प्रतिं दिन चल रही       कोरोना वाइरस के चलते पूर्ण रूप से आने जाने वालों पर प्रतिबंध लगा कर शहर को लॉक डाउन कर दिया जिसके चलते  पहले

प्रशासन को भोजन गरीबों के लिए जमा करती रही , अब    संस्था स्वयं  ,  नगर में भोजन वितरण कर रही है। आज  350  ,पैकेट  वितरण किए  संस्था   आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन की सेवा जारी है , संस्था  चिन्हित गरीब  परिवारों  को भोजन एक अप्रैल से निरंतर दे रही है
पदाधिकारीगण , बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष ,/ उपसंपादक सलाम खाकी,   , ,  साजिद अली  ( बाबा) मंडल अध्यक्ष आगरा , बंटी पाल मंडल महासचिव , विमल जैन, सदस्य   ,  ,    ,,  कपिल जैन   तेजिंदर कौर गोल्डी ,  हर्षित ,सुशांत शर्मा     विपिन हलवाई , उमेश राजवानी  ,  किशन सिंह हलवाई , राहुल जैन, , आदि

उत्तर प्रदेश के टूंडला में संस्था आप और हम ,द्वारा रोटी बैंक राहत सेवा,के तहत वैश्विक महामारी, बाहरी रुके लोगों को 200, पैकेट भोजन के दिए

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद तहसील टूंडला में दिनांक 29/5/20  को संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति

 संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में  निरंतर 1 अप्रैल से ,रोटी बैंक राहत , सेवा  के तहत प्रतिं दिन चल रही

      कोरोना वाइरस के चलते पूर्ण रूप से आने जाने वालों पर प्रतिबंध लगा कर शहर को लॉक डाउन कर दिया जिसके चलते 

पहले प्रशासन को भोजन गरीबों के लिए जमा करती रही , अब    संस्था स्वयं  ,  नगर में भोजन वितरण कर रही है। आज  200 पैकेट

 वितरण किए , नगर में  तकरीबन धीरे धीरे सभी संस्थाओं की सेवा  बंद सी हो गई है केवल  संस्था   आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार

अपराध मुक्ति संगठन की जारी है , संस्था  चिन्हित गरीब  परिवारों  को भोजन एक अप्रैल से निरंतर दे रही है
पदाधिकारीगण , बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष ,/ उपसंपादक सलाम खाकी,  संजय पाल राष्ट्रीय प्रभारी   , ,  साजिद अली  ( बाबा) मंडल अध्यक्ष आगरा  ,सलाम खाकी, मंडल संवाददाता,,    ,  बंटी पाल मंडल महासचिव आगरा,  विमल जैन सदस्य  ,  कपिल जैन,   तेजिंदर कौर गोल्डी ,  हर्षित ,सुशांत शर्मा     विपिन हलवाई , उमेश राजवानी  ,  किशन सिंह हलवाई , राहुल जैन, , आदि
ब्यूरो रिपोर्ट साजिद अली आगरा से , ,सलाम खाकी,

ग़ुफरान खान बने मदर टेरेसा फाउण्डेशन के महानगर महासचिव

समाजसेवी मो०ग़ुफरान खान को मदर टेरेसा फाउण्डेशन का महानगर महासचिव मनोनीत किया गया।संस्था के महानगर चेयरमैन सै०मो०अस्करी की अनूशंसा पर मदर टेरेसा फाउण्डेशन के संरक्षक मो०अरशद खान व राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ०नासिर खान ने समाजसेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले रौशन बाग़ संयुक्त व्यापार मण्डल के महासचिव व समाजसेवी ग़ुफरान खान को महानगर प्रयागराज का महानगर महासचिव का दायित्व सौंपा।देश में लगे लॉकडाउन के कारण मदर टेरेसा फाउण्डेशन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को ऑनलाईन नियुक्ति पत्र भेजा गया।ग़ुफरान के मनोनयन पर राष्ट्रीय महासचिव मो०शारिक़,महानगर चेयरमैन सै०मो०अस्करी,उप चेयरमैन शादाब ज़मन,सै०निसार अली,महासचिव फराज़ अली,समद खान,महानगर सचिव अक्कुन अन्सारी,डॉक्टर विंग( योगा)महानगर चेयरमैन मुन्तज़िर रिज़वी,अधिवक्ता  विंग के ज़िला चेयरमैन ज़र्रार खान,महानगर चेयरमैन राकेश यादव,महिला विंग की ज़िला चेयरपर्सन रेखा उपाध्याय,महानगर चेयरपर्सन खुशनूमा बानो,यूथ विंग के महानगर चेयरमैन आक़िब जावेद खान,छात्र विंग के महानगर चेयरमैन मो०राशिद,सांस्कृतिक विंग (शायर)के महानगर चेयरमैन रौनक़ सफीपुरी,नौशाद सिद्दीक़ी आदि ने ग़ुफरान खान को बधाई दी।

भवदीय
सै०मो०अस्करी
महानगर चेयरमैन
मदर टेरेसा फाउण्डेशन
प्रयागराज/इलाहाबाद