Wednesday, December 23, 2020
युवतियों को सेनेटरी पैड वितरण कर किया जागरूक
ब्लॉक मुख्यालय हसेरन क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगपुर बिलंदपुर के गांव भग्गी पुरवा मे युवतियों को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरण कर जागरूक किया छोटे से गांव खरगपुर की रहने वाली मनोज सिंह पुत्री काब्या सिंह किशोरियों को मुक्त सेनेटरी पैड वितरण कर जागरूक किया रेखांकित फाउंडेशन के चेयरमैन काव्या सिंह छात्राओं युवतियों किशोरियों को ले कर एक मुहिम चलाकर प्रशिक्षण देकर जागरूक कर रही हैं सेनेटरी पैड की एक लाभार्थी दीक्षा ने काब्या सिंह एवं उनकी संस्था रेखांकित फाउंडेशन की तारीफ करते हुए कहा कि यह कार्य भग्गीपुरवा की किशोरियो के जीवन मे एक महान बदलाव लेकर आया है दीक्षा का कहना था कि भग्गीपुरवा गांव यातायात ,बाजार, से इतना दूर है ऐसे गांव मे काब्या जी का हर माह सेनेटरी पैड वितरित करना बेहद तारीफ योग्य कार्य है काब्या सिंह ने बताया कि यह गाँव हमारे मिशन के 7 गांव मे सबसे जरूरतमंद गांव है और यह कार्य करना हमेशा मेरे लिए बेहद उत्साह पैदा करने वाला होता है इस अवसर पर मीनू,कशिश, भावना नेहा उपस्थित रहे
उत्तर प्रदेश की सबसे सक्रिय सामाजिक संस्था बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने को वितरण के चलते कुछ नए अंदाज में मनाया क्रिसमस
साथ ही लोगों को जागरूक किया कि 25 दिसंबर को ना सिर्फ क्रिसमस मनाया जाता है ,,सेंटा बच्चों के लिए ढेर सारे उपहार और खुशिया लाते हैं बल्कि इस दिन, मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती और मां तुलसी की पूजा भी की जाती है ...25 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी गीता जयंती और तुलसी का पूजन किया जाता है और इसी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए और युवा पीढ़ी को जागरूकता देते हुए क्रिसमस के अवसर पर शिव मंदिर 🕉️ में देवी गीत तुलसी पूजन मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का कार्यक्रम के साथ क्रिसमस संपन्न हुआ* 🌱
*सभी महिलाओं ने देवी गीत गाए तुलसी मां को सिंदूर चूड़ी सुहाग देकर पूजन किया साथ ही सभी महिलाओं को लाल चुन्नी सिंदूर लगाकर* *प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया ...*साथ ही सभी महिलाओं ने सेंटा की कैप लगा कर एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी*
*प्रसाद के रूप में फल और कॉपियां सभी महिलाओं और बच्चों को वितरित किए गए अपने धर्म संस्कृति और दूसरे के धर्म का आदर करते हुए यह अद्भुत कार्यक्रम बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गोखले मार्ग स्थित शिव मंदिर में किया गया जहां पर पंडित जी भी इस कार्यक्रम को देखकर बेहद खुश हुए और भूरी भूरी प्रशंसा की*
*तुलसी क्रिसमस पेड़ के रूप में लाल और हरे रूप में तैयार हुई महिलाओं ने जमकर देवी गीत महादेव के गीत गाए*
*आदरणीय श्रीमती साधना कपूर दीदी एवं आदरणीय श्रीमती शशि चिक्कर दीदी ने माता रानी महादेव के गीतों का समा बांध दिया जिनके लिए बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन उनका दिल से आभार व धन्यवाद करती है*
*डॉ रूबी राज सिन्हा* *इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा*
*बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन*
Tuesday, December 22, 2020
सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया.
कल दिनांक 21.12.2020 को लोकहित में ब्लड बैंक द्वारा *वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट (रजि.)* तथा अन्य कई सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया.. यह सभी वे संस्थाएं हैं जिन्होंने देश में कोरोना
महामारी के कारण लॉक डाउन के चलते हुये भी रक्तदान करवाया..
समस्त वैचारिक परिवार उन सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करती है जिनकी वजह से हम रक्त दान के शिविर को सफल कर पाये।
साथ ही एक सराहनीय कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करने के लिए लोकहितम ब्लड बैंक का बेहद धन्यवाद करती है..।
आभारी🙏
संस्थापक अध्यक्ष
प्रतिभा जिन्दल
महासचिव
दीपिका अग्रवाल
Saturday, December 19, 2020
गुरु तेग बहादुर जी / क्रांतिकारियों का संयुक्त रूप में , आप और हम ... ने मनाया बलिदान दिवस
दिनांक 19/12/20 को उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद टूंडला में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में महान बलिदानी , हिन्दू धर्म व देश के रक्षक गुरु तेगबजदुर जी का बलिदान दिवस और आज़ादी के वीर अमर सपूत क्रांतिकारी प राम प्रसाद बिस्मिल , ठाकुर रोशन सिंह , अशफाक उल्ला खान , सभी महान बलिदानों का बलिदान दिवस संयुक्त रूप से मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक , कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया नूतन राठौर महापौर फिरोजाबाद , ने की सबसे पहले अतिथियों ने
महान तपस्वी बलिदानी गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आए सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सौ गरीब बच्चों को सर्दी के मौसम में स्वेटर वितरण किए , , श्री प्रेमपाल जी ने सभी बलिदानियों के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा अगर गुरु तेगबजादुर जी अपना बलिदान नहीं देते तो आज तिलक माथे पर नहीं होता सबसे पहले गुरु जी ने अपना बलिदान देकर हिन्दू धर्म व देश की रक्षा की ऐसे महान बलिदानियों को कभी नहीं भुलाया जा सकता इनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर अंग्रेजी गुलामी बेड़ियों से मुक्ति कराने के लिए आज ही के दिन हमारे तीन महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए बलिदान दिया , पं राम प्रसाद बिस्मिल , ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता , नूतन राठौर महापौर ने कहा अशफाक जी का बलिदान हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है,
हमें गर्व होता है जब कोई सामाजिक संगठन ऐसे महान बलिदानी ओके बलिदानों पर कार्यक्रमों का आयोजन और कवि सम्मेलन करते हैं जैसे आज टूंडला नगर में एक भव्य कार्यक्रम हुआ, , श्री बीएस बेदी ने कहा गुरु तेग बहादुर महाराज की कुर्बानी उस वक्त थी जब हिंदुस्तान और हिंदू धर्म दोनों ही खतरे में थे मुगल बादशाह औरंगजेब ने गुरु साहिब को 1675 ईस्वी में दिल्ली चांदनी चौक पर सर कलम कर के शहीद कर दिया था यह देश गुरु जी के परिवार के लहू से सींचा है क्योंकि , 19 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर जी, 22 दिसंबर को बड़े पोते और 27 दिसंबर को छोटे साहिबजादे और दादी जी ने बलिदान दिया भारत है
समय के साथ साथ हमारी क्रांतिकारी वीरों ने अपने लहू से आजाद कराया,
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय प्रेमपाल जी धनगर विधायक टूंडला, माननीय नूतन राठौर महापौर फिरोजाबाद , बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन , समाज सेवी दिलीप गॉड, सरदार शरणजीत सिंह , सरदार मनमिंदर सिंह , सुनील टैगोर, समाज सेवी दीपक चौधरी,पूर्व विधायक शिव सिंह चक, सुबोध शुलभ राष्ट्रीय कवी, सीपी सिंह चौहान, डॉ सुनील कुमार सिंह चौहान, उमेश राज वानी ,अनुज राठौर , तेजिंदर कौर बेदी, योगिता कौर तुषार पाहन , सतनाम कौर , सरदार मनमोहन सिंह काके , शीलू पंडित , विपिन समाज सेवी जितेंद्रकुमर पुष्कर , तरुण बबलू , टिंकू , गुरलीन कौर बेदी ,अमित पाल , आदि
Friday, December 11, 2020
आज शामली के सभी चिकित्सक रहे हड़ताल पर सिर्फ़ इमरजेंसी मरीज़ देखें गए
भारत सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी करने की जो अनुमति
प्रदान करी है आई एम ए शामली उसका विरोध करती है और इसी संदर्भ में आज दिनांक 11:12 2020 को देशव्यापी डॉक्टरों की हड़ताल में
आई एम ए शामली ऑल इंडिया आई एम ए के साथ है आज हम नॉर्मल
ओपीडी नहीं करेंगे और सिर्फ उन्हीं मरीजों को देखेंगे और उपचार करेंगे
जो इमरजेंसी मरीज है या कोरोना के मरीज है क्योंकि हम नहीं चाहते हैं
किसी भी इमरजेंसी मरीज का कोई नुकसान हो
हम चाहते हैं कि सरकार हमारे विरोध का संज्ञान ले और यह समझने की
कोशिश करें की दो अलग-अलग पद्धतियों को मिलाना गलत कार्य है
आयुर्वेद हमारे देश की एक महान पद्धति है सरकार को चाहिए कि
उसको अलग से विकसित करें और आयुर्वेद के योग्य एवं प्रशिक्षित
चिकित्सक देश को प्रदान करें आयुर्वेद की दवाइयां और उनका तरीका
अलग है और एलोपैथिक दवाइयां और उनका तरीका अलग है दोनों को
मिश्रित करना बिल्कुल भी ठीक कार्य नहीं है इसलिए हम इस मिक्सो
पैथी के खिलाफ है
और उम्मीद
करते हैं कि सरकार
जल्द ही देश हित
में इस गलती को सुधारे.
डॉक्टर अकबर खान
आईएमए अध्यक्ष शामली के अलावा यह चिकित्सक
भी हड़ताल पर रहे
Thursday, December 10, 2020
आज बातारिख दिनांक 9/12/020को मदर टेरेसा फाउंडेशन की जानिब से जिला मुजफ्फरनगर मे एक प्रोग्राम का आगाज़ किया गया
जिसको ओगनाइज किया जिला मुजफ्फरनगर के महासचिव मदर टेरेसा फाउंडेशन के मुमताज़ अहमद मुजफ्फरनगर ने जिसमें ख़ास मेहमाने खसूसी हम खुद बतौर महासचिव जिला मुजफ्फरनगर मदर टेरेसा फाउंडेशन ने शिरकत की जहाँ मदर टेरेसा फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक मदर टेरेसा फाउंडेशन राष्ट्रीय संयोजक जनाब मौहम्मद अरशद
खान सहाब पूर्व विधायक जिला जौनपुर सदर उत्तर प्रदेश ने हमे फूल मालाऐ पहनाकर हमारा ख़ैर मख्दम किया हम बहुत ही शुक्रगुज़ार हैं राष्ट्रीय संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक मदर टेरेसा फाउंडेशन जनाब अरशद खान सहाब के हम अयाजुद्दीन सिदिदकी नम्बरदार बुढाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश वरिष्ठ समाज़ सेवी इंडिया ओर मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला महासचिव ओर मीडिया प्रभारी विधानसभा बुढाना
Wednesday, December 9, 2020
*हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी #छठ #पूजा के बाद महिलाओं के धर्म संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए #सुहागदान कार्यक्रम किया गया*🔥🔥❤❤
*#अखंड #सौभाग्यवती #भव:*❤💄🎶
*सीजन 4* 🔥🚩
*हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी #छठ #पूजा के बाद महिलाओं के धर्म संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए #सुहागदान कार्यक्रम किया गया*🔥🔥❤❤
*कोविड-19 की वजह से सुरक्षा देखते हुए यह कार्यक्रम किसी बंद हॉल के बजाय मंदिर के पवित्र आंगन में संपन्न किया गया*🔥🔥❤🚩🚩
*हर वर्ष #बैदेही #वेलफेयर #फाउंडेशन छठ पूजा के बाद #अखंड #सौभाग्यवती कार्यक्रम करती है जिसमें महिलाओं को #सुहागदान दिया जाता है* ❤🚩❤🚩
*इस बार अलीगंज स्थित #आदिशक्ति #विंध्याचल #देवीमंदिर में यह कार्यक्रम माता रानी के दरबार में उनके चरणों के सामने संपन्न हुआ*🚩🚩🚩🚩🚩
*जहां #बैदेही #वेलफेयर फाउंडेशन ने 20 से ज्यादा महिलाओं को #सुहागदान और प्रशस्ति पत्र दिया*
🔥🎀❤🍫🎶🎼🎵🎤💄💄💄
*आदरणीय श्रीमती साधना कपूर दीदी एवं आदरणीय श्रीमती शशि दीदी ने माता रानी के जयकारे गानों और भजनों की अनुपम लड़ी से माहौल को समा बांध दिया पूरा मंदिर प्रांगण पुजारी और आने वाले और भक्तगण भीड़ लगाकर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को देखने लगे और उसमें हिस्सा लेने लगे* 💄🎀🔥❤🎤🎶🎼🎵🍫🍫❤❤🔥
*#बैदेही #वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा #डॉ #रूबी #राज #सिन्हा ने 20 से ज्यादा महिलाओं को नाक से सिंदूर लगाकर माता रानी के दरबार के सामने सुहाग दान दिया और सभी आदरणीय दीदी लोगों का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया* 🔥🎀❤🔥🎀❤🔥🎀💄💄💄💄 *साथ ही बिंदी चूड़ी सिंदूर अक्षत. लाल चुनरी और हल्दी से महिलाओं को गोद में खोचा भी दिया ,,,,*इस तरह अपने धर्म संस्कृति और युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु सुहाग दान का कार्यक्रम संपन्न हुआ* ❤🎀🔥💅❤🎀🔥💅🌹🌹
*यह कार्यक्रम 5 दिसम्बर 2020 को किया गया और इतना सुंदर हुआ की माता रानी के दरबार में चारों तरफ पंडित और मंदिर प्रांगण में सजी दुकानों के दुकानदार और आने वाले भक्तों की भीड़ लग गई जहां पर महिलाओं ने जमकर माता रानी के जयकारे लगाए,,,*🎤🎤🍫🍫🌹🌹💄💄💅💅🎀❤🔥🎀❤🔥🎀❤🔥🎀❤
*मंदिर में आने वाले अन्य महिला और भक्तों ने भी जमकर माता रानी के सामने नृत्य किया जयकारे लगाए और माता रानी के दरबार में नृत्य करके मां से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की विनती भी की*
🔥🔥❤❤🎀🎀🎶
*#बैदेही #वेलफेयर #फाउंडेशन की ओर से सभी महिलाओं को #सुहागदान के साथ में #अखंड #सौभाग्यवती #भव: के #प्रशस्ति #पत्र से भी सम्मानित किया गया*🎀💞🎵🎼🎼🎶❤❤
*डॉ रूबी राज सिन्हा*
*ई प्रशान्त प्रवीण सिन्हा*
*बैदेही वेलफेयर फाउन्डेशन*
*प्रतीक नारी शक्ति का*



































