Saturday, August 8, 2020
सरपंच के जन्मदिवस पर पेड़ लगाने की अपील होगी भारतीय संस्कृति जीवन्त- अनिल फौजी
नीमकाथाना। उपखंड के सिरोही गांव में जन हितेषी संस्था के नाम से सामाजिक जागृति लाने वाले भाई अनिल फौजी ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि आगामी 10 अगस्त को सिरोही सरपंच जयप्रकाश कस्वा का जन्मदिन किसी उपहार या भेंट देकर मनाने की बजाए अपने घरों में पेड़ लगाकर मनाएं। अनिल फौजी ने कहा अब समय आ गया जबकि हमें अपनी संस्कृति को पुनर्जीवित करना चाहिए। जन्मदिवस पर केक काटना या मोमबत्ती बुझाना वह हमारी संस्कृति नहीं है अपितु पाश्चात्य संस्कृति का हिस्सा है। फौजी ने कहा बेशक गमलों में ही पेड़ लगाकर जन्मदिवस की खुशी का इजहार करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment