Sunday, July 21, 2024

फ़ैजान-ए-अहले वैयत वेलफेयर सोसायटी को पूरे देश में चलाने ,अमन चैन बना रहें, कौमें मुस्लिम के लिये स्कूल होना चाहिये, कौमें मुस्लिम के लिये हॉस्पिटल होना चाहिये,गरीब बहनों की शादी के लिये मदद, देवबंदी और बरेलवी का मुद्दा खत्म हो , खानकगाह के लिये एक जुट आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

 रामनगर न्यूज़:- ग्राम टांडा मल्लू में  फैजान-ए-अहले वैयत वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में एक मिटिंग (दा प्रिंस फूडलैड) होटल में


आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता सूफी सैय्यद अत्हरूल कादरी साहब एम०पी०एवं संचालन हाजी मोहम्मद इकराम के द्वारा किया गया मिटिंग में हाफ़िज़  मोहम्मद नाजिम ने 2020 से लेकर अब तक का आय व्यय को ब्यौरा रखा गया और तय किया गया की फ़ैजान-ए-अहले वैयत वेलफेयर सोसायटी  को पूरे देश में चलाने ,अमन चैन बना रहें, कौमें मुस्लिम के लिये स्कूल होना चाहिये, कौमें मुस्लिम के लिये हॉस्पिटल होना   चाहिये,गरीब बहनों की शादी  के लिये मदद, देवबंदी और बरेलवी का मुद्दा खत्म हो , खानकगाह के लिये एक जुट आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया इसके अलावा राष्ट्र टीम के लिये नामों का चयन किया गया 

हाफ़िज़ मोहम्मद नाजिम,हाजी साकिर रामनगर,रईस प्रधान जटपुरा, मोहम्मद दानिश ठाकुरद्वारा,हाजी फारूक बेलजुडी,हाजी डाक्टर मोहम्मद अनीस उमरी, समीम दुर्रानी रामनगर, खुर्शीद भाई जसपुर, मोहम्मद यासीन बेलजुडी,हाजी जावेद साहब मुरादाबाद, सजमुल हुसैन ठेकेदार, दानिश सिद्दिकी रामनगर , मुस्तकीम भाई,सलीम भाई ठाकुरद्वारा आदि

संचालन कर रहे हाजी मोहम्मद इकराम ने  बाहर से आये सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहां की हम सब मिलकर प्रयास करेंगे और पूरे देश में फैजाने - अहले-वेयद वैलफेयर सोसाइटी का नाम रोशन कर सभी को जोड़ने प्रयास करेंगे इसमें रामनगर, काशीपुर, अमरोहा,उमरी, जटपुरा, मुरादाबाद,

ठाकुरद्वारा,बैलजुडी, बिजनौर,बाजपुर , रूद्रपुर, जसपुर,  बाहर से आये मोहम्मद असलम, इकबाल अशरफ, दानिश चौधरी, यासीन,हाजी मोहम्मद इलियास, मुस्तकीम, फ़ैज़ खान,अयूब सैफी, अब्दुल सलाम उर्फ गुड्डू, मुस्तकीम अहमद,भूरा सैफी, महबूब कुरैशी, याकूब कुरैशी, साकिर हुसैन, युसुफ अहमद, मुख्तयार हुसैन,

शाहरूख शाह, सरफराज शाह, मोहम्मद जुनैद शाह, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अर्श उर्फ लक्की, जन्नत फातिमा,सिवान ,मोईन रज़ा, मोहम्मद नदीम अल्वी, मोहम्मद आरिफ,अजीम अहमद अमरोहा, मोहम्मद जुबेर, महमूद मास्टर, महमूद  हुसैन जसपुर, मोहम्मद अजीज, दददन ठेकेदार ठाकुरद्वारा, पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल सब्बार आदी लोगों ने शिरकत की , समीम दुर्रानी वरिष्ठ पत्रकार रामनगर नैनीताल उत्तराखंड 

#ngodarpan 

8010884848

9837947374

Friday, July 19, 2024

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने "एक पौधा जिंदगी के लिए"-सीजन 8 का किया भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में नम्रता पाठक और अर्पणा यादव रही मौजूद 

151 समाज सेवियों को पौधे देकर किया गया सम्मानित

पर्यावरण को बचाने के लिए लोगो ने लिया संकल्प 

लखनऊ।बैदही वेलफेयर फाउन्डेशन की अध्यक्ष डॉक्टर रूबी राज सिन्हा तथा महासचिव प्रशान्त प्रवीण सिन्हा व इनकी टीम ने विगत कई वर्षों से सामाजिक मामलो के अनगिनत मुद्दों पर 750 से भी ज़्यादा निशुल्क कार्यक्रम करके एक इतिहास रच दिया है। इन्ही कार्यक्रमों में पिछले आठ वर्षों से (एक पौधा ज़िंदगी के लिए) नामक कार्यक्रम भी आयोजित करते हुए अब तक हजारों पौधों का वितरण कर चुकी हैं।अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आव्हान पर (एक पौधा मां के नाम) के आगे डाक्टर रूबी राज सिन्हा व इंज.प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने एक पौधा मां के नाम,एक पौधा भारत मां के नाम, एक पौधा पति के नाम, तो एक पौधा पत्नी के नाम साथ ही एक पौधा बच्चों के नाम तथा आने वाली जनरेशन के नाम को जोड़ते हुए पौधा लगाने का आव्हान किया। जिसके लिए डॉक्टर रूबी राज सिन्हा ने कहा कि पौधे अपने अजीजों के नाम से लगाने और लगवाने का यही मक़सद है कि शायद इन लगाए पौधों में "अपनो का नाम" शामिल होगा तो हम आप पूरी मुहब्बत और जिम्मेदारी से इन पौधों की हिफाज़त करेंगे और इनकी परवरिश एक बच्चे की मानिंद करते हुए इनको बड़ा होते देखेंगे।* बैदही वेलफेयर फाउन्डेशन की अध्यक्ष डॉक्टर रूबी राज सिन्हा सामाजिक मुद्दों पर नित्य कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं। 
उसी क्रम में आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन (प्रतीक नारी शक्ति का) द्वारा आयोजित एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत "एक पौधा जिंदगी के लिए"-सीजन 8 का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नम्रता पाठक व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।मशहूर एंकर विजय गुप्ता व इंजल प्रवीण के बेहतरीन मंच संचालन में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर रूबी राज सिन्हा तथा महासचिव इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने 151 लोगों को मुकेश आनंद द्वारा मुहैया कराए पौधों में एक पौधा,अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, सभी 151 लोगों ने एक पौधा लगाकर उसे जीवित रखने का एवं पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया।इस मौके पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य एन एम पी वर्मा, रजिस्टर डॉ अश्वनी सिंह और एनएसएस अधिकारी डॉ अर्पित शैलेश के साथ करीब 25 लोग मैनेजमेंट टीम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी नम्रता पाठक जी,भाजपा नेत्री अपर्णा यादव बिष्ट जी, नीलांश ग्रुप के डायरेक्टर और युवा नेता संतोष श्रीवास्तव, एवं रिटायर्ड लेबर कमिश्नर ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि रूप में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी,भाजपा नेता शैलेन्द्र शर्मा अटल, प्रसिद्ध समाजसेवी इमरान कुरैशी,इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह,सुमन रावत, समाजसेवी अब्दुल वहीद ,पत्रकार परवेज अख्तर तथा नवल किशोर उपस्थित रहे।इन सभी वरिष्ठ जनों ने सभी लोगों को एक पौधा अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और पौधे को जीवित रखने का संकल्प भी लिया तथा पर्यावरण के मौजूदा हालात पर सभी ने अपने अपने बेहतरीन ख्यालात जाहिर किए।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की प्रख्यात संस्थाओं के अध्यक्ष व प्रमुख और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवी लोग जिनमें सरिता सिंह,सोनी वर्मा,शालिनी लाल, प्रीति वार्ष्णेय, योगेश विमल,गुरमीत कौर, मोनी मिश्रा,माया यादव,रागिनी श्रीवास्तव, शालिनी माथुर, प्रिया मिश्रा, कीर्ति श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, अजय वर्मा,परमजीत सिंह,अनिल तिवारी,अनिल सैनी,एन आलम,नौशाद बिलग्रामी,रेनू शर्मा,ज्योति,इकराम गुड्डू,हादी उमर,नेहा सिंह व अन्य सैकड़ों गणमान्य महिलाऐं उपस्थित रहीं।वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा ने सभी लोगों को बहुत ही गौरवान्वित महसूस करते हुए बताया कि माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी तथा ऊoप्रo के मुख्यमंत्री योगी ने "एक पौधा मां के नाम" का अभियान अभी शुरू किया है,जबकि डॉ रूबी राज सिन्हा पिछले 7 वर्षों से लगातार "एक पौधा जिंदगी के लिए" अभियान चला रही हैं और लोगों से मात्र एक पौधा लगाने और उसे जीवित रखने की अपील कर रही हैं।कार्यक्रम के अन्त में डॉक्टर रूबी राज सिन्हा तथा महासचिव प्रशान्त प्रवीण सिन्हा ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। एनजीओ दर्पण न्यूज लखनऊ, उत्तर प्रदेश से पत्रकार कृष्णपाल सिंह की रिपोर्ट 
#ngodarpan 
8010884848

Thursday, July 11, 2024

शताब्दी ट्रेन का टूंडला जंक्शन पर ठहराव को लेकर रेलमंत्री के नाम एटीएम सुरेन्द्र प्रकाश को सौंपा ज्ञापन , बी एस बेदी

टूंडला  जंक्शन पर  गाड़ी  स 12034/33 कानपुर नई दिल्ली शताब्दी सुपर फ़ास्ट  ट्रेन के ठहराव को लेकर क्षेत्रीय व्यापारियों एवम जनसमुदाय की काफी समय से मांग की जा रही है , इस संबंध में क्रांतिकारी संगठन , आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन , के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में आज  पदाधिकारियों ने  टूंडला सी टी एम की अनुपस्थिति में ए टी एम सुरेन्द्र प्रकाश को ज्ञापन सौंपा 
श्री बेदी ने कहा व्यापारियों की यातायात समस्या को लेकर कानपुर शताब्दी के  ठहराव के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं ,  श्री बेदी ने केंद्रीय रेल मंत्री  के नाम  ज्ञापन   भेज कर  मांग की है कि कानपुर  नई दिल्ली शताब्दी का टूंडला जंक्शन पर ठहराव  
के लिए अनुरोध किया है ,   उन्होंने कहा  है कानपुर और दिल्ली  को प्रतिदिन सैकड़ों आस पास के व्यापारियों का आना जाना है ,  अगर कानपुर शताब्दी का ठहराव टूंडला जंक्शन पर कर दिया जाता है तो  व्यापारियों  और आमजन को गाड़ी का लाभ मिलेगा और साथ ही रेलवे के राजस्व में एक बढोतरी होगी संगठन ने पिछले महीने दिनांक 18/6/24 को मां रेल मंत्री जी को मांग पत्र भेजा गया था , उस से पहले मंडला यातायात प्रबंधक प्रयागराज को भी टूंडला जंक्शन पर ज्ञापन सौंपा और पत्र भी भेजे  लेकिन अभी तक रेल मंत्रालय ने कोई भी ट्रैन ठहराव से संबंधित कदम नहीं उठाया 
,  यातायात प्रबंधक प्रयागराज द्वारा  श्री बी एस बेदी को पत्र प्राप्त  हुआ, पत्र में बताया कानपुर  नई दिल्ली शताब्दी    के टूंडला जंक्शन पर ठहराव के संबंध में हमें रेलवे बोर्ड से कोई अधिसूचना या आदेश नहीं मिला है ,  अगर कोई आदेश आया तो निश्चित  ठहराव स्वीकृत कर दिया जाएगा ज्ञापन देने वाले पदाधिकारीगण बी एक बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष 
देवेंद्र कुमार यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता , पवन कक्कड़ प्रदेश संगठन मंत्री दीपक सलूजा प प्रदेश प्रभारी,वीरेंद्र कुमार जिला संरक्षक, सरदार इंदर पाल सिंह प्रदेश सचिव, गोपाल शर्मा ,  , एस के खान , रिंकू, सरदार प्रभुमीत सिंह जौंटी,  पप्पू भाई आदि
एनजीओ दर्पण न्यूज टूंडला, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से पत्रकार शौकीन सिद्धिकी की रिपोर्ट 
#ngodarpan 
8010884848

Saturday, March 6, 2021

वरिष्ठ पत्रकर श्री मनोज मिश्रा , को पुनः बनाया गया उत्तर प्रदेश : प्रभारी आप और हम राष्ट्रीय....


बड़े हर्ष के साथ बताया जाता है  कि क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के देश भक्त  क्रांतिकारियों के कार्यक्रमों व उनके सम्मान के लिए चलाई जा रही मुहिम से   प्रभावित होकर लोग संगठन में तेजी से जुड़ रहे हैं , आज  दिनांक 6/3/21 से   , कैनाल रोड   सुतर खाना कानपुर नगर के निवासी , वरिष्ठ पत्रकार   श्री मनोज मिश्रा, को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी ने    पुनः उत्तर प्रदेश  प्रभारी  के पद पर मनोनीत किया है , जिनका कार्यकाल 28/2/22 तक रहेगा  श्री बेदी   ने कहा श्री मनोज मिश्रा , संगठन के   संविधान के तहत  , कार्य करेंगे,संगठन आशा करता है कि पूर्वी प्रदेश में क्रांतिकारियों की मुहिम को आगे  बढ़ाते हुए तीन महीने में पूर्वी प्रदेश के जिलों का गठन करके  संगठन को मजबूत कर क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने में सहायक होंगे , और निः स्वार्थ भावना से राष्ट्र हित में सेवा करेंगे 

संगठन इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करता है    

🇮🇳 जय हिन्द जय भारत 

जय जवान जय किसान 

इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी वीर अमर रहें

Thursday, March 4, 2021

कानपुर नगर का परेड चौराह ,सरदार भगत सिंह के नाम का प्रस्ताव राजनीती की भेट चढा : बी एस बेदी


उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर का परेड चौराहा ,जो कभी  गुलामी के समय अंग्रेजों का परेड  कराने का स्थान हुआ करता था इसलिए इस जगह का नाम परेड चौराहा पड़ गया  , ऐसा विद्वानों का कहना है  इन गुलामी पहचानो  को मिटाने और अपने क्रांतिकारियों को सम्मान  दिलाने  का बीड़ा , क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले , संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने  उठाया और शुरुआत की  सन 2016 में कानपुर नगर के महापौर को ज्ञापन देकर परेड का नाम के स्थान पर क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के नाम पर  रखने की मांग की  और दर्जनों हस्ताक्षर अभियान शहीद क्रांतिकारी के नाम पर नगर में चलाए और कई बार ज्ञापन दिए उसके उपरांत सन 2018 में  चुनावी समय था अचानक नया मोड़ आया  अखबार के माध्यम से पता चला कि सरदार भगत सिंह के नाम पर  प्रस्ताव पारित हो गया  , संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्त संगठन के स्थान पर , कानपुर महापौर और नगर निगम अधिकारियों की मिली साजिश के तहत  संगठन का नाम  न  देकर बसपा के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सिख नेता  के संस्था का नाम और उसकी फोटो महापौर के साथ अखबारों में प्रकाशित हुई  , जबकि दूर-दूर तक इन स्वार्थी नेताओं का इस मांग से कोई लेना-देना नहीं था अखबारों के माध्यम से झूठी प्रस्ताव की जानकारी  श्री बेदी को   मिली , तो आश्चर्यचकित रह गए  ,      अब लड़ाई उनकी क्रांतिकारियों के सम्मान के साथ साथ सच्चाई की जीत और झूठ के काले चेहरों को बेनकाब करने की हो गई , स्वार्थ की पहचान और वावाही लूटने वाले जयचंद शांत बैठ गए , मगर मेहनत करने वाले को कहां नींद आएगी ,   श्री बेदी चेन से नहीं बैठे नगर निगम के अधिकारियों की नींद  उड़ा डाली ,  दिल्ली से कानपुर नगर निगम के अधिकारियों से सरदार भगत सिंह के नाम की प्रस्तावित कॉपी मागी   , और कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखें   मगर प्रस्ताव कॉपी देने के नाम पर अधिकारी टालते रहे  और अपनी काली करतूतों को छिपाने का  आंख मिचोली का खेल 2 वर्ष तक चलता रहा , लेकिन श्री बी एस बेदी ने  हार नहीं मानी ,  और अंत में आरटीआई  लगाई  कई बार उसका जवाब देने मैं  नगर निगम के अधिकारी और महापौर  सच्चाई बताने से बचते रहे  और श्री बेदी नगर निगम अधिकारियों के गले की फांस बनते गए   , कुछ दिनों बाद बी एस बेदी  अपने पदाधिकारियों के साथ  कानपुर नगर निगम के जनसूचना अधिकारी रॉली गुप्ता से मिलने पहुंचे।  , अधिकारी के न मिलने से निगम के कर्मचारी व पदाधिकारियों के बीच में कहा सुनी और हंगामा हुआ उसके बाद  रोली गुप्ता से श्री बेदी  की मुलाकात हुई , सारे मामले की जानकारी व अर टी आई   पत्र  अधिकारी को दिखाए उसके बाद रोली गुप्ता ने निर्देश दिया नगर निगम सचिव को उसके बाद प्रस्तावित कॉपी  श्री बेदी को उपलब्ध कराई तो  सच्चाई सामने  आई कि प्रस्ताव  आज तक सरदार भगत सिंह जी के नाम पर पारित नहीं हुआ  , बिना पारित के मीडिया में प्रकाशित करके शो कर दिया गया दो बोर्ड परेड चौराह पर सरदार भगत सिंह चौक के  नाम के लगा दिए ,और महापौर , नगर आयुक्त, और पूर्व बसपा सिख नेता के साथ मिलकर शिलान्यास कर दिया गया , मगर सरकारी दस्तावेजों  / अखबारों  आदि में आज भी परेड लिखा होता है कभी सोचा नहीं होगा ,  आज के राजनीत जयचंद इतने नीचे गिर जाएंगे झूठी शान शौकत के लिए  अपनी जनता के साथ साथ अपने भारत मां के वीर सपूतों के नाम पर धोखा देंगे , और ओछी राजनीति करेंगे  , श्री बेदी के कथक प्रयास ने सच को सामने लाकर काले चेहरों को बेनकाब किया , अब देखना ये है , कि कानपुर नगर निगम का जमीर कब जागेगा ,  और गुलाम परेड चौराह के नाम पर आजाद भारत में कानपुर नगर में सरदार भगत सिंह चौक कह लाएगा ,

Monday, March 1, 2021

वरिष्ठ पत्रकार, श्री सुभाष चन्द्र सिंह , को बनाया गया पूर्वी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी : आप और हम राष्ट्रीय


बड़े हर्ष के साथ बताया जाता है  कि क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के देश भक्त  क्रांतिकारियों के कार्यक्रमों व उनके सम्मान के लिए चलाई जा रही मुहिम से   प्रभावित होकर लोग संगठन में तेजी से जुड़ रहे हैं , आज दिनांक 1/3/21 को उत्तर प्रदेश  के जिला  जिला फैजाबाद ग्राम सूरज पुर , रहने वाले , वरिष्ठ समाज वरिष्ठ पत्रकार   , को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी ने  पूर्वी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी  के पद पर मनोनीत किया है , श्री बेदी   ने कहा श्री सुभाष चन्द्र सिंह  , से संगठन आशा करता है कि पूर्वी प्रदेश में क्रांतिकारियों की मुहिम को आगे  बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत कर क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने में सहायक होंगे , और निः स्वार्थ भावना से राष्ट्र हित में सेवा करेंगे 

संगठन इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करता है    

 जय हिन्द जय भारत 

जय जवान जय किसान 🇮🇳

इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी वीर अमर रहें

Thursday, February 25, 2021

सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) द्वारा मिली बिहार प्रदेश की अहम जिम्मेदारी




डॉ फ़िरोज आलम सैफ़ी बने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष


सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) द्वारा मिली बिहार प्रदेश की अहम  जिम्मेदारी


हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन *सैफ़ी संघर्ष समिति* (पंजीकृत) के *#कुनबा_बढ़ाओ_अभियान* को आगे बढ़ाते हुए "सैफ़ी संघर्ष समिति" पंजीकृत के राष्ट्रीय सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री *डॉ आबिद सैफ़ी* (सैफ़ी हिंदुस्तानी) जी की संतुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री *हसीन अहमद सैफ़ी* जी द्वारा बिहार के जनपद मोतिहारी निवासी प्रिय साथी *डॉ फ़िरोज आलम सैफ़ी पुत्र नबी हसन सैफ़ी* जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको संगठन में *बिहार* का *प्रदेश अध्यक्ष* मनोनीत किया जाता हैं। 


उम्मीद है कि आप सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री *हसीन अहमद सैफ़ी* जी के साथ साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


*सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) परिवार आपकी*

*उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।*


*प्रतिलिपि:- सादर सूचनार्थ प्रेषित...*

हसीन अहमद सैफ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

सलीम सैफ़ी (राष्ट्रीय महासचिव)

सैफ़ी हिंदुस्तानी (अध्यक्ष, उ.प्र.)


    भवदीय...


   *नसीब सैफ़ी*

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत)