Sunday, July 28, 2024

सौंदर्य सुहाग सौभाग्य का अद्भुत संग्रह झूम के नाची महिलाएं

आया सावन झूम के, सीजन 8, सौंदर्य सुहाग सौभाग्य का अद्भुत संग्रह, झूम के नाची महिलाएं 
हरी पारंपरिक वेशभूषा में 16 श्रृंगार करके सभी बहनों ने नृत्य संगीत कजरी और माता रानी के गीत सुनाएबैदेही वेलफेयर फेडरेशन अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा हर वर्ष महिलाओं का धर्म संस्कृति से जुड़ा हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम करती आ रही है जिसके अंतर्गत इस बार सीजन 8 के अंतर्गत झूम के नाची महिलाएं  हरे वस्त्र 16  श्रृंगार से पर्व पूर्ण महिलाओं ने माता रानी की आरती करके कार्यक्रम की शुरुआत की माता रानी की आरती के बाद सभी बहनों का परिचय हुआ और उसके बाद कजरी तीज महादेव के गाने और फिल्मी गानों पर नृत्य किया गयाइस कार्यक्रम में जानकीपुरम की पार्षद और फैजुल्लागंज की पार्षद आदरणीय श्रीमती रश्मि सिंह भाभी जी और आदरणीय श्रीमती राजकुमारी मौर्य भाभी जी दोनों लोग उपस्थित रही दोनों लोगों ने माता रानी के आगे दीप जलाकर सभी बहनों को सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद दिया साथ ही दोनों भाभियों ने सभी महिलाओं के साथ कजरी तीज पर गानों पर ठुमके भी लगाए बोली यह कार्यक्रम हम लोगों के धर्म संस्कृति और हमारे बुजुर्गों से जुड़ा हुआ है आदरणीय रश्मि सिंह भाभी जी ने कहा जब फेसबुक  खोलती हूं तो डॉक्टर रूबी राज सिन्हा को ही सबसे पहले पाती हूं वह इतने सारे क्षेत्र में इतने सारे कार्यक्रम करती हैं अनगिनत कार्यक्रम करती हैं कि गिनती करना मुश्किल है दोनों भाभी लोग ने डॉक्टर रूबी राज सिन्हा को और इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा को आशीर्वाद दिया 
50 से ज्यादा महिलाओं को अंग वस्त्र गिफ्ट सर्टिफिकेट और सुहाग देकर सम्मानित भी किया गया डॉक्टर रूबी राज सिन्हा ने बताया कि यह त्यौहार हमारी दादी नानी मां से जुड़ा हुआ है हमारे घर आंगन हमारे देश की मिट्टी से जुड़ा हुआ है जब हम लोग छोटे थे तो पेड़ की डाल पर झूला डालकर झूलते थे और हमारी नानी दादी तरह-तरह के पकवान बनाती थी और गांव के गीत गाती थी इस प्रथा को हम महिलाएं आगे बढ़ा रही हैं इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में नवल किशोर टाइम्स के संपादक आदरणीय श्री नवल किशोर भैया आमंत्रित थे किंतु वह व्यस्त होने के कारण इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए डॉ रुबी राज  ने बताया कि सभी बहनें अपने घर की रानी है सभी

महिलाओं को एक साथ सम्मान दिया गया किरण दीदी रेनू गुप्ता राम जी नमिता शर्मा विवाह आदि ने जोरदार नृत्य करके

समा बांध दिया खुद डॉक्टर रूबी राज सिन्हा ने नृत्य करके महिलाओं का साथ दिया और सभी बहनों को तीज की शुभकामनाएं दी

No comments:

Post a Comment